{"_id":"6338959021da5e2f7e597c0a","slug":"hathras-players-showed-stamina-in-athletics-competition-hathras-news-ali301702197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखा दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखा दमखम
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस माध्यमिक विद्यालयीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ।चक्का फेंक में आकाश पहले, शनि कुमार दूसरे और सत्येंद्र तीसरे स्थान पर रहे।200 मीटर दौड़ में आशीष, दूसरे स्थान पर प्रिंस व तृतीय स्थान पर अंकित यादव रहे।
विज्ञापन
हाथरस : तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगी को पुरस्कृत करतीं डीआईओएस। संवा
- फोटो : HATHRAS
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
माध्यमिक विद्यालयीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ। उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रीतू गोयल व बागला महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रजनीश ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया।
अतिथियों का स्वागत डीआरबी इंटर कॉलेज के प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रधानाचार्य डॉ. रामनिवास दुबे, एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय, आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका गुप्ता, डीआरबी इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य चेतन्य प्रकाश, जिला खेल प्रभारी अतुल वर्मा, बेसिक जिला क्रीड़ाधिकारी बलवीर सिंह और सुरजीत सिंह ने किया।
प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पण एवं खेल भावना की शपथ दिलाई गई। डीआईओएस ने खिलाडियों के निरंतर प्रयत्न एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से उत्तरोत्तर प्रगति की कामना व्यक्त की। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. अनुपम पटेल, नीलम गंगवार और डॉ. मनोज शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
यह रहा परिणाम--
19 वर्षीय बालक वर्ग
100 मीटर दौड़ में दीपक आर्य प्रथम, सौरभ कश्यप दूसरे व रोहित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में दीपक आर्य ने पहला, आलोक ने दूसरा और महेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में ंफरीद खां को पहला, शिवम शर्मा को दूसरा व सतीश यादव को तीसरा स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ में सोहनलाल पहले, फूल खां दूसरे व राज तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में यतेंद्र सिंह पहले, रवि दूसरे और अनमोल तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में नागेश्वर शर्मा ने पहला, रिहान ने दूसरा और यतेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में आकाश पहले, शनि कुमार दूसरे और सत्येंद्र तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में ंनागेश्वर शर्मा प्रथम, आकाश दूसरे और दीपक तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में दीपक आर्य ने पहला, अरुण चौधरी ने दूसरा और कुलदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में यूनिस प्रथम व रामकृष्ण सोलंकी दूसरे स्थान पर रहे।
-----
17 वर्षीय बालक वर्ग
100 मीटर दौड़ में यशवेंद्र प्रताप प्रथम, शिवम दूसरे और जाहिद अली तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में रितिक राना ने पहला, अमित ने दूसरा व अंकित ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर में अमन ठेनुआ ने पहला, रंजीत ने दूसरा और उपेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में उमेश पहले, अर्जुन माहौर दूसरे और अमित तीसरे स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर दौड़ में अर्जुन पहले, अमन दूसरे और मनीष तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में शिवांक ने पहला, मुकुल ने दूसरा और बहादुर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में दीपक पहले, लखन दूसरे और विवेक सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक में शिवांक पहले, लखन दूसरे और सागर प्रताप तीसरे स्थान पर रहे। तारगोला फेंक में राहुल ने पहला, ललित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अंकित पहले, शिवांक दूसरे और विपिन तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में लखन ने पहला व अंकुश ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में आशीष, दूसरे स्थान पर प्रिंस व तृतीय स्थान पर अंकित यादव रहे।
--------
14 वर्षीय बालक वर्ग
100 मीटर दौड़ में यशु चौधरी ने पहला, प्रवीण ने दूसरा और देवेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में हितेश गावर पहले, यशु दूसरे और प्रवीन उपाध्याय ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में हितेश ने पहला, यशु दूसरे और चेतन तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में दिनेश पहले, नवीन दूसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में राजप्रताप ने पहला, सूरज कुमार दूसरे और सुमित तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में प्रवीन ने पहला, राजप्रताप ने दूसरा और तुषार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में देवेंद्र ने प्रथम, अंशु चौहान ने दूसरा प्राप्त किया।