{"_id":"62192a998e9a903be16484dd","slug":"hathras-players-should-display-their-skills-and-win-sp-hathras-news-ali2859453169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर जीत हासिल करें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर जीत हासिल करें : एसपी
विज्ञापन
हाथरस : खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते आयोजक व अन्य। संव?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एमएलडीवी इंटर कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके उपरांत एसपी का जोशीला स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया और मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक को सलामी दी।
एसपी ने कहा कि खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर जीत हासिल करें। जीवन में शिक्षा के साथ खेलकूद का भी बहुत महत्व होता है। मानसिक और शारीरिक विकास के साथ बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में खेलकूद की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ व अन्य प्रतियोगिताओं का आरंभ कराया। इस मौके पर डीआरबी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रधानाचार्य राम निवास दुबे, कुमोद गुप्ता, पूनम वार्ष्णेय, पूनम सिंह, बलवीर सिंह आदि काफी लोग मौजूद थे। संवाद