फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Piyush Dubey, assistant coach of Indian hockey team will come tomorrow

हाथरस : कल आएंगे भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच पीयूष दुबे

Tue, 21 Sep 2021 06:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Piyush Dubey, assistant coach of Indian hockey team will come tomorrow
भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच पीयूष दुबे। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ओलंपिक में भारतीय टीम को कांस्य पदक जिताने वाले भारतीय हॉकी पुरुष टीम के सहायक कोच पीयूष दुबे 20 सितंबर को दोपहर 11 बजे अपने पैतृक गांव रसमई में आएंगे। उनके चचेरे भाई लखन दुबे ने बताया कि पीयूष दुबे के आने की खबर सुनकर उनके पैतृक गांव रसमई सहित आसपास के गांव में बहुत ही खुशी का माहौल है और लोग उनकी एक झलक देखने को बेताब हैं, लोगों ने पीयूष दुबे के स्वागत के लिए तैयारी कर रखी है।
उन्होंने बताया कि पीयूष दुबे करीब 11 बजे सड़क रोड के माध्यम से राया होते हुए अपने पैतृक गांव रसमई पहुंचेंगे और जगह जगह पर उनका स्वागत किया जाएगा इसके पश्चात वह अपने पैतृक निवास पहुंचकर सभा में उपस्थित समस्त ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे तथा युवाओं से भी रूबरू होकर खेल के प्रति उनमें रुचि जगाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त क्षेत्र की जनता से ग्राम रसमई में पहुंचकर पीयूष दुबे का स्वागत कर उनका हौसला अफजाई का आह्वान किया है। गांव रसमई निवासी राहुल जादौन ने बताया कि यह हमारे गांव ही नहीं, बल्कि समस्त क्षेत्रवासियों की लिए बड़े गर्व की बात है कि एक छोटे से गांव से निकलकर पीयूष दुबे ने हमारे क्षेत्र सादाबाद व हमारे जिले हाथरस का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम उनके स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। गांव ऊंचागांव निवासी युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने कहा कि यह सभी क्षेत्रवासियों के लिए बड़े गर्व की बात है कि पीयूष दुबे के प्रशिक्षण से 41 वर्ष बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलंपिक में पदक मिला और पूरे देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed