फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pitru Amavasya today, devotees went to Gangaghat

हाथरस : पितृ अमावस्या आज, गंगाघाट गए श्रद्धालु

Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Pitru Amavasya today, devotees went to Gangaghat
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पितृ अमावस्या के पर्व पर बुधवार को श्रद्धालु गंगा घाटों के लिए रवाना होंगे। साथ ही पितृ पक्ष के समापन के साथ नवरात्र से शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। जिन लोगों को अपने परिजनों की तिथियों का पता नहीं होता है, वह पितृ अमावस्या को श्राद्ध का तर्पण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से पितृ पक्ष की शुरुआत हुई थी। अमावस्या को पितृ पक्ष का समापन होगा। शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष में पितरों के प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट करते हैं। अमावस्या पर बुधवार को श्राद्ध के दौरान अन्न, जल ग्रहण कर तृप्त होंगे। बुधवार को श्रद्धालु राजघाट, कछला और सोरों आदि गंगा घाटों के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या पर चलेंगी रोडवेज बसें
हाथरस। पितृ अमावस्या पर काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों के लिए रवाना होते हैं। इसके लिए रोडवेज प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर गंगा घाटों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। गंगा घाटों को जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed