{"_id":"5e692ce38ebc3ef3fe622fd8","slug":"hathras-photo-uploading-in-sikandararau-and-hasayan-block-deteriorated-hathras-news-ali2288419126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सिकंदराराऊ और हसायन ब्लॉक में फोटो अपलोडिंग की स्थिति बेहद खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सिकंदराराऊ और हसायन ब्लॉक में फोटो अपलोडिंग की स्थिति बेहद खराब
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एनओएलबी के तहत जिले में 2,172 शौचालयों निर्माण के सापेक्ष 1,191 शौचालयों की फोटो अपलोडिंग होने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने फोटो अपलोडिंग में बेहद स्थिति खराब होने पर ब्लॉक हसायन व सिकंदराराऊ के बीसी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं।
शासन के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में 2,172 शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इन शौचालयों के निर्माण कार्य को 15 मार्च तक पूरा किए जाने के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के क्रम में डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सभी ब्लॉकों में ब्लॉक कोआर्डिनेटर के माध्यम से इन शौचालय निर्माण की फोटोअपलोडिंग कराए जाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए जिला मुख्यालय से फोटो अपलोडिंग की प्रतिदिन मॉनीटरिंग भी की जा रही है।
बुधवार को डीपीआरओ ने फोटो अपलोडिंग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सामने आया कि 2,172 में से 1,191 शौचालयों की पोर्टल पर फोटो अपलोडिंग की गई है। डीपीआरओ ने इस फोटो अपलोडिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी एडीओ पंचायत को दो दिन में फोटो अपलोडिंग पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ब्लॉक सिकंदराराऊ और हसायन की फोटो अपलोडिंग में स्थिति बेहद खराब होने पर यहां तैनात बीसी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।