फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Photo and videography of the scene

हाथरस: घटनास्थल की हुई फोटो व वीडियोग्राफी

Wed, 14 Oct 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Photo and videography of the scene
हाथरस: बिटिया के गांव में घटनास्थल पर सीबीआई की फॉरेंसिक टीम फोटो और वीडियोग्राफी करती हुई। - फोटो : HATHRAS
सीबीआई की टीम ने गांव में पहुंचकर सबसे पहले घटनास्थल का मुआयना किया। यहां टीम के साथ आई फॉरेंसिक टीम ने पूरे घटनास्थल की फोटो व वीडियोग्राफी की। टीम ने घटनास्थल के हर एंगल से फोटो खींचे और वीडियो फुटेज बनाए। हर हिस्से की तस्वीर को कैमरे में कैद किया। घटना स्थल से लेकर सड़क तक की फोटोग्राफी की गई। फोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर सीबीआई अन्य तथ्यों की भी जांच करेगी।
विज्ञापन

घटनास्थल पर रोकी आवाजाही, डू नॉट क्रॉस की लगाई पट्टी
हाथरस। बिटिया के गांव में सीबीआई की टीम के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने अपनी घेराबंदी शुरू कर दी। सबसे पहले पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल और आसपास का करीब 500 मीटर का दायरा पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया। वहां डू नॉट क्रॉस की पीली पट्टियां भी लगा दी गईं। इस स्थल पर किसी को भी नहीं जाने दिया गया। देर शाम यह पट्टियां हटा दी गईं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मीडिया कर्मियों को नहीं आने दिया
हाथरस। सीबीआई की टीम के आने से पहले बिटिया के गांव व घर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। मीडियाकर्मियों को भी वहां प्रवेश नहीं करने दिया गया। सीबीआई टीम ने जब परिजनों से पूछताछ की तो वहां भी मीडियाकर्मियों की आवाजाही रोक दी गई। यही स्थिति घटनास्थल और अंत्येष्टि स्थल पर भी रही। यहां भी सीबीआई टीम के मुआयने के दौरान आवाजाही को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के बाद केन, चप्पल व अन्य सामान ले गई सीबीआई
हाथरस। सीबीआई की टीम ने प्रारंभिक पूछताछ में बिटिया के परिजनों से यह जानकारी हासिल की कि सभी लोग घटना के समय कहां-कहां थे। बिटिया के पिता के अपने बारे में जानकारी दी तो बिटिया के एक भाई ने सीबीआई को अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह नोएडा में नौकरी करता है। टीम इस दौरान घर से कुछ सामान भी अपने साथ ले गई। परिजनों की मानें तो उसमें केन भी शामिल थी, जिसमें अंतिम संस्कार में प्रयोग किया गया ज्वलनशील पदार्थ था। यह केन परिजन अंत्येष्टि स्थल से घर ले आए थे। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि बिटिया की एक चप्पल व कुछ अन्य सामान को भी सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed