फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Petrol pump will not be able to be installed in Mandi Committee due to shortage of space

हाथरस : जगह की किल्लत के चलते मंडी समिति में नहीं लग सकेगा पेट्रोल पंप

Tue, 04 Jan 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Petrol pump will not be able to be installed in Mandi Committee due to shortage of space
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने किसानों के राहत देने व मंडियों की आय बढ़ाने के लिए पेट्रोल पंप का निर्माण करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इसी के तहत पंप लगाने के लिए कंपनी ने सर्वे किया। सर्वे के दौरान यहां मंडी समिति परिसर में जगह की कमी सामने आई। इस कारण हाथरस मंडी में पेट्रोल पंप का निर्माण टल गया है।
उल्लेखनीय है कि किसानों की आय के साथ खुद के संसाधनों को भी मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है। पूर्व मंडियों में बाहर कारोबार करने वालों को टैक्स मुक्त कर दिया था। अब कृषि कानून वापस होने के बाद फिर से टैक्स लागू हो गया है। वहीं प्रदेश सरकार ने मंडियों में पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप खोलने के आदेश को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

इसी तहत हाथरस मंडी समिति में पंप निर्माण के लिए सर्वे टीम आई। सर्वे टीम ने बताया कि तीस मीटर चौड़ी व तीस मीटर लंबाई की जगह चाहिए। मंडी के गेट के बाहर जगह हो ताकि आमजन को भी राहत मिले। जगह न मिलने के कारण पंप का निर्माण टल गया है। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि पंप निर्माण के लिए सर्वे टीम आई थी। जगह कमी के चलते पेट्रोल पंप निर्माण टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed