फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Permanent hand washing will be done at ten places in the city

हाथरस: शहर में दस स्थानों पर होगी स्थायी रूप से हाथ धोने की व्यवस्था-

Mon, 25 May 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Permanent hand washing will be done at ten places in the city
हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट के बाहर हाथ धोने की स्थायी व्यवस्था के लिए खुदाई करवाते नगर पालिकाध्यक्? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अब शहर में दस सार्वजनिक स्थलों पर हाथ धोने के लिए स्थायी पाइंट बनाएगी। इस पर नगर पालिका ने काम करना भी शुरू कर दी है। रविवार को नगर पालिका ने थाना हाथरस गेट के बाहर व आगरा रोड पर कोतवाली सदर के बाहर यह दो पाइंट बनाए।
इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यह एडवाइजरी जारी कर चुका है कि दिन में 6 से 10 बार तक हाथ धोने से कोेविड-19 का खतरा कम हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने यह कदम उठाया है। नगर पालिका बोर्ड में भी इसे लेकर प्रस्ताव पारित हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस स्थल पर हाथ धोने हेतु हर समय साबुन व पानी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पालिका परिषद अपने नागरिकों के हितों हेतु प्रतिबद्ध है और हर संभव प्रयास करेगी कि नागरिक सुरक्षित रहे जनता का विशेष सहयोग भी इस कार्य में सराहनीय है। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष के साथ हाथरस गेट के इंस्पेक्टर श्री मनोज शर्मा जी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed