फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Perform duties to get rights

हाथरस : अधिकारों को पाने के लिए कर्तव्यों का करें निर्वहन

Sun, 11 Dec 2022 05:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Perform duties to get rights
हाथरस : आरडी डिग्री कॉलेज में मनवाधिकार की जानकारी देती छात्रा व मंचासीन अतिथि। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इनमें लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और उनके अधिकार बताए गए।
आगरा रोड स्थित प्रेम रघु पैरामेडिकल कॉलेज में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के बैनर तले मानवधिकार दिवस पर सम्मेलन हुआ। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक हरिगढ़ गोविंद और जिला प्रचारक मुनेंद्र ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन

विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने हमारी संस्कृति को नष्ट करने का भरकस प्रयास किया। संविधान के भाग तीन में मानव अधिकार समाहित हैं। भारतीय संस्कृति विश्व की महान संस्कृति है, जो विश्व कल्याण के लिए कार्य करती है। गीता मानवाधिकारों की जननी है, जो व्यक्ति और प्रकृति के संरक्षण व पोषण का मार्ग प्रशस्त करती है। जिला प्रचारक मुनेंद्र ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों को हमने देवी-देवताओं के रूप में पूजा है। सनातन संस्कृति विश्व की महान संस्कृति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. पीपी सिंह ने कहा हमें अपने अधिकारों को पाने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहना चाहिए। संचालन करते हुए एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति व दर्शन जीवन को धन्य करते हैं। एडीएचआर अपने कार्यों के माध्यम से जन-जन की आवाज बनती रहेगी। प्रेमरघु के छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।
ब्लॉक प्रमुख गोंडा चौ. नरेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष सौरभ सिंघल मंचासीन रहे। इधर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जनपद न्यायाधीश अजय कुमार प्रथम के मार्गदर्शन में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सरस्वती बाल विद्या निकेतन, जूनियर हाईस्कूल, विभव नगर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। अध्यक्षता स्थायी लोक अदालत के सदस्य मनीष कौशिक ने की।
मनीष ने मानवाधिकार के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। विद्यालय की प्रबंधक अंजना सारस्वत ने कहा कि विश्व मानवाधिकार घोषणा एक मील का पत्थर है। संचालन ओमप्रकाश सारस्वत ने किया। सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज में मानवाधिकार सहायता संघ भारत की जिला टीम के द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसएस भारत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यतेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता पूरन सागर, स्कूल की सहायक अध्यापिका माधुरी गौतम ने भी विचार व्यक्त किए। टीम ने स्कूल की प्रधानाचार्य साधना शर्मा को भारत माता का छविचित्र, फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया। हाई स्कूल की तीन छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बलवीर सिंह, विकास कुमार, राजेश कुमार, उमा पचौरी, दिनेश दीक्षित आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed