फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People struggling with water scarcity demonstrated in scorching heat

हाथरस : भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 May 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People struggling with water scarcity demonstrated in scorching heat
हाथरस : मोहल्ला विष्णुपुरी में हैंडपंप खराब होने के विरोध में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में शहर के मोहल्ला विष्णुपुरी में लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं। पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने इस दौरान नगर पालिका प्रशासन को जमकर कोसा और कहा कि यदि खराब हैंडपंप ठीक नहीं कराए तो और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
शहर के कई इलाकों में इस समय लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। शहर के मोहल्ला विष्णुपुरी के लोग भी पेयजल संकट झेल रहे हैं। करीब पांच हजार की आबादी वाले इस मोहल्ले में केवल दो इंडिया मार्क टू नल ही सही हैं और छह इंडिया मार्क टू नल खराब पड़े हैं। बिजली कटौती होने पर सुबह लोग पानी की समस्या से जूझते है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। बुधवार को पानी की किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इन लोगों ने नलों को ठीक कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सुबह बिजली न आने से सबमर्सिबल नहीं चलते और इंडिया मार्क टू हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा समस्या पानी की है। कई बार शिकायत की, लेकिन इन्हें ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लक्ष्मीनारायण
मोहल्ले में जितने इंडिया मार्क टू हैंडपंप हैं, वह सब शोपीस बने हुए हैं। इन हैंडपंपों की लंबे समय से मरम्मत नहीं कराई गई। भीषण गर्मी में बड़ी मुश्किल से पानी का इंतजाम हो पाता है।
-सुभाषचंद्र
बिजली कब चली जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसे में इंडिया मार्क टू नल भी खराब पड़े हैं। किसी की रिबोरिंग नहीं हुई तो किसी की मरम्मत नहीं हुई। कोई अधिकारी इस समस्या पर ध्यान ही नहीं देता।
-रोशनलाल
मोहल्ला विष्णुपुरी में कई इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस बारे में कई बार सहायक अभियंता जलकल संस्थान को लिखकर दे चुका हूं। पूरे वार्ड में 10 से ज्यादा इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब हैं। इस बारे में कई बार अन्य अधिकारियों को भी अवगत करा चुका हूं, लेकिन कोई इस तरफ ध्यान नहीं देता। जनता हमसे शिकायत करती है और अधिकारी हमारी सुनते नहीं हैं।

-नारायण लाल, क्षेत्रीय सभासद।
जहां भी इंडिया मार्क टू हैंडपंपों के खराब होने की जानकारी मिल रही है, जलकल संस्थान इसे दूर करा रहा है। हैंडपंपों का रिबोर भी कराया जा रहा है। इस बारे में जलनिगम को भी सूची सौंपी जा चुकी है।
-सोमप्रकाश, एई जलकल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed