फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People raised the problem of waterlogging, broken roads and cleanliness

हाथरस : लोगों ने उठाई जलभराव, टूटी सड़कों और साफ-सफाई की समस्या

Sat, 11 Dec 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People raised the problem of waterlogging, broken roads and cleanliness
हाथरस : नगर पालिका पार्क में लोगों की समस्याएं सुनते नगर पालिकाध्यक्ष अशीष शर्मा व अन्य अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ की ओर से चलाई गई मुहिम ‘शहर बढ़ा पर सुविधाएं नहीं’ के तहत शनिवार को नगर पालिका पार्क में चौपाल लगाई गई। इसमें नगर पालिका और बिजली विभाग के अधिकारियों को लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। इस दौरान पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
कुछ समस्याओं का उन्होंने मौक पर ही निस्तारण कराया और लोगों को यह आश्वासन भी दिया कि जल्द ही अन्य समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। शहर में शामिल हुए इलाकों में जल्द ही विकास कार्य होगा। इसका एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। बजट आते ही यहां विकास के काम शुरू करा दिए जाएंगे। इस मौके पर विद्युत विभाग के एसडीओ विशाल निषाद, प्रकाश निरीक्षक योगेश भारद्वाज, प्रकाश निरीक्षक सत्यवीर सिंह, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, ओएस विजय स्वर्णकार, निर्माण इकाई से विद्यासागर विकल व अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

प्रकाश व्यवस्था और सफाई व्यवस्था है सुचारु
हाथरस। दो साल पहले को जो इलाके शहर में शामिल हुए हैं, उनमें प्रकाश की व्यवस्था करा दी गई है। इन इलाकों में नियमित सफाई भी कराई जा रही है। मुख्य मार्गों से कूड़ा भी उठवाया जा रहा है। अमर उजाला की मुहिम के बाद इन इलाकों में टीमें भी भेजी जा रही हैं। वहां लोग अपनी समस्याएं बता रहे हैं। मौके पर ही कुछ समस्याओं का निराकरण भी करा दिया गया है। जर्जर सड़कों को बजट आने के साथ दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अभी पेयजल की लाइन का काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद सीवर लाइन का काम शुरू किया जाएगा। जिन लोगों ने जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है, वह इसे स्वयं हटा लें, अन्यथा नगर पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका को प्रकाश व्यवस्था जल्द से जल्द करानी चाहिए। मुख्य मार्ग जो शहर से जोड़ता है, उसे दुरुस्त कराने के लिए भी नगर पालिका कदम उठाए, ताकि लोग आसानी से आवागमन कर सकें।
-दिनेश चौहान
नगर पालिका ने अन्य इलाकों में लाइट लगवाई हैं। हमारे यहां अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है। जलभराव की भी समस्या है। दो साल बाद भी हालत जस के तस बने हुए हैं। कोई ध्यान नहीं दिया गया।
-श्याम सिंह
नगर पालिका द्वारा मुख्य मार्ग के अलावा गलियों में साफ-सफाई के कार्य को तेज करना चाहिए। साथ ही श्मशान में काफी घास खड़ी है। नगर पालिका प्रशासन ने सिर्फ गांव में दो साल में प्रकाश व्यवस्था ही अभी तक कराई है।
-रामनिवास रावत
शहर से सटे खोंड़ा हजारी में जलनिकासी के इंतजाम नगर पालिका को जल्द से जल्द करने चाहिए, ताकि आए-दिन होने वाले जलभराव से राहत मिले। जो इलाके शहर में शामिल हुए हैं, उनका विकास करना चाहिए।
- जितेंद्र बंसल, गौतम विहार कॉलोनी
नगर पालिका की सीमा में 30 गांव दो साल पहले शामिल हो गए थे। अब प्रधानी खत्म होने के बाद नगर पालिका को वहां के लोगों को शहरी क्षेत्र जैसी सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए। कलवारी में सफाई व अन्य काम जल्द होने चाहिए।
-शरद उपाध्याय नंदा
कोरोना काल में स्थिति बहुत खराब थी। अब सब कुछ सामान्य हो गया है। नगर पालिका को शहर में शामिल गांवों में समस्याओं को दूर करते हुए आमजन को राहत देनी चाहिए। आज भी शहर में शामिल हुए नए इलाकों में काफी समस्याएं हैं।

- रघुवीर प्रसाद
माहौर बस्ती में आज भी कच्ची सड़क है। शहर में शामिल होने के बाद नगर पालिका को सड़क, शौचालय, सफाई के इंतजाम करने चाहिए। विकास कार्य होने से काफी राहत मिलेगी। समय के हिसाब से नगर पालिका परिवर्तन नहीं कर पा रही है।
-गणेशीलाल माहौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed