फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People looking at Congress with hopeful eyes

हाथरस : कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही जनता

Tue, 21 Sep 2021 06:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People looking at Congress with hopeful eyes
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन की बैठक हुई। इसमें प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी अमित सिंह एवं जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वार्ता कर संगठन सृजन को लेकर बातचीत की और गांव मजरों तक संगठन को मजबूत करने और लोगों को अधिक से अधिक कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में पूरे जिले में ग्राम सभा से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन तैयार कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीब मजलूम और दबे कुचले लोगों को सम्मान दिया है। नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस किसानों, मजदूरों की लड़ाई प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में लड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाए कि महिलाओं, गरीबों, मजदूरों, किसानों, नौजवानों के हित में यह सरकार कोई काम नहीं कर रही है। प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोल बाला है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बैठक में न्याय पंचायत कमेटी एवं ग्राम पंचायत कमेटियों को लेकर गहन मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कमेटी की लगभग हर न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत पर कमेटी गठन को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष एनएसयूआई विकास चौधरी, पंडित जितेंद्र गौतम, संतोष शर्मा, दिनेश चौधरी, मथुरा प्रसाद, मोहन सिंह बघेल, बीना गुप्ता, जवाहर सिंह, शाहिद कुरैशी, नूर मोहम्मद नूर, रघुवीर गौतम, ठाकुर महिपाल सिंह, संदीप गौतम, जैनुद्दीन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed