फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People fed up with waterlogging in Nagaria Nandram demonstrated, jammed

हाथरस : नगरिया नंदराम में जलभराव से आजिज लोगों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम

Mon, 31 Jan 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: People fed up with waterlogging in Nagaria Nandram demonstrated, jammed
हाथरस : नगरिया नंदराम में महिलाओं को समझाते अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के नगरिया नंदराम में जलनिकासी न होने की वजह से लोग काफी परेशान हैं। रविवार को वहां लोगों ने जाम भी लगा दिया। सूचना पाकर तहसीलदार सदर व पालिका की टीम और पुलिस भी पहुंच गई। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां नाला निर्माण शुरू हो जाएगा। तब जाकर लोगों ने जाम खोला।
शहर के नगरिया नंदराम में जलभराव से लोग जूझ रहे हैं। लोगों की काफी समय से यह मांग है कि यहां नाले का निर्माण कराया जाए, लेकिन नाला नहीं बनाया जा रहा। इससे आजिज लोगों ने दाऊजी रोड पर जाम लगा दिया और नारेबाजी की। इसमें काफी महिलाएं भी थीं। जानकारी पाकर पुलिस और नगर पालिका की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन

बाद में तहसीलदार सदर आशुतोष कुमार सिंह भी वहां आ गए। तहसीलदार ने लोगों को बताया कि नाले का एस्टीमेट पास हो गया है। जल्द ही यहां नाले का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। तब जाकर लोगों ने जाम खोला। वहीं तहसीलदार के निर्देश पर वहां जेसीबी से जलनिकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed