{"_id":"60a2a64b8ebc3e8dc2578d98","slug":"hathras-people-do-not-wander-around-to-get-corona-vaccine-sadabad-news-ali263332048","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना का टीका लगवाने के लिए इधर-उधर न भटकें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना का टीका लगवाने के लिए इधर-उधर न भटकें लोग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीएम चतुर्वेदी ने सोमवार को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। सीएमओ ने सीएचसी के हर पटल पर पहुंचकर जानकारी ली और अभिलेखों को चेक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के लिए लोग इधर, उधर न भटकें, इसके लिए भी विशेष रूप से सीएचसी प्रभारी को निर्देशित किया गया।
सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सा स्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया तथा वहां उपस्थित सभी स्टाफ को बुलाकर उन से वार्ता की। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने अवगत कराया गया कि अभी चिकित्सालय में केवल कोविशील्ड वैक्सीन ही लगाई जा रही है। सीएमओ ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जाए, इसके लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किए जाएं।
सीएमओ ने गांव गांव मेडिसिन किट वितरण के बारे में भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने निर्देशित किया कि चिकित्सालय में दोनों तरह कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन लगाई जाएं, ताकि फर्स्ट डोज के को वैक्सीन लाभार्थियों को इधर-उधर न भटकना पड़े। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह, जुगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।