{"_id":"6328b4da15742265b826113d","slug":"hathras-people-danced-on-gidda-in-punjabi-court-haryanvi-songs-rocked-hathras-news-ali300750261","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पंजाबी दरबार में गिद्दा पर झूमे लोग, हरियाणवी गीतों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पंजाबी दरबार में गिद्दा पर झूमे लोग, हरियाणवी गीतों ने मचाया धमाल
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसमेला श्रीदाऊजी महाराज स्थित पंडाल में रविवार की रात पंजाबी दरबार कार्यक्रम का आयोजन हुआ।मंगलम इवेंट के संयोजक ह्देश शर्मा के नेतृत्व में कलाकारों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
हाथरस : पंजाबी दरबार में गिद्दा डांस करते कलाकार। संवाद
- फोटो : HATHRAS
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मेला श्रीदाऊजी महाराज स्थित पंडाल में रविवार की रात पंजाबी दरबार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मरियम जकारिया, राजू मवार व हरियाणवी कलाकारों ने देर रात तक धमाल मचाया। कार्यक्रम में इतनी भीड़ उमड़ी को पुलिस को इन्हें संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
कार्यक्रम में कंचन नागर ने पिया आज नहीं तो पानी में जाऊंगी... मीका के भतीजे मान सिंह गौरा की जोड़ी ने स्टेज पर धमाल मचाया। लगदी पंजाबन लग दी, मेरे दिल पर छुरियां चलाइयां, हाय रब्बा हाय रब्बा, हट जा ताऊ पाछे ते, दिल है तेरा तेरा, रुकना ओ हंसीना में आ गया, ओ हो इश्क तेरा तड़पावे आदि गाने गाएं। रात बारह बजकर 23 मिनट पर मरियम जकरिया मंच पर पहुंची तो वहां युवा जोश में आ गए।
जकरिया ने दिल मेरा मुफ्त का, भाड़े के प्रेमियों, नागिन नागिन डांस करना, दो घूंट पिला दे शराब होती है क्या... गानों पर दर्शकों को खूब झूमाया। अजय हुड्डा ने तू डेली पीके आवें से, कमर तेरी लैफ्ट राइट चाले आदि गानों पर धमाल मचाया। उसके बाद जीडी कौर ने मेरा बलम थानेदार चलावैं जिप्सी, छाती से लगा ले फोटो, हाय री मोटो हाय री मोटो... गानों पर धमाल मचाया। राजू मवार ने यार तेरा चेतक पर चलें, तुझे चसका पड़ा फरारी का, तेरी नचाई नाच तू दुनिया की औकात नहीं आदि गानों की प्रस्तुति दी। उसके बाद हैरी हेमराज ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाथरस ब्लाक प्रमुख पूनम पांडेय, आरपीएम के डायरेक्टर उमाशंकर शर्मा लार्ड, रविंद्र सेंगर, एएसपी रहे। सभी अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयोजक सोनवीर चौधरी ने अतिथियों का छवि चित्र भेंटकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मंगलम इवेंट के संयोजक ह्देश शर्मा के नेतृत्व में कलाकारों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। उसके बाद गिद्दा डांस किया। देर रात तक कार्यक्रम में लोग झूमते रहे। संवाद