फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People busy in shopping for Christmas, decorated church

हाथरस : क्रिसमस के लिए खरीदारी में जुटे लोग, सजे चर्च

Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: People busy in shopping for Christmas, decorated church
हाथरस : एमएलडीवी इंटर कॉलेज में क्रिसमस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सेंटा क्लॉज के रूप में सजे ब? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ईसाई समुदाय के घरों में क्रिसमस की खुशियों की आमद हो चुकी है। लोग प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की तैयारियों में उत्साह के साथ जुटे हैं। बाजारों में क्रिसमस से जुड़े समान की खरीदारी तेज हो गई है। गिरिजाघरों में भी पर्व के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
उल्लेखनीय कि क्रिसमस के पर्व में एक दिन बाकी है। इसे लेकर गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। जन्म से संबधित कई तरह की झांकियां सजाई जा रही हैं। शहर के कई चर्च व अन्य कई स्थानों पर कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। शनिवार को चर्चों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान प्रभु यीशु मसीह के गुणगान के साथ प्रभु यीशु के उपदेश भी सुनाए जाएंगे। कई घरों में कैरल्स भी गाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्रिसमस के त्योहार से बढ़ती है ताजगी
हाथरस। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर सनी कोट्टूर ने कहा कि क्रिसमस के त्योहार से ताजगी बढ़ती है। क्रिसमस हर मानव हर राष्ट्र और हर युग के लिए नया शुभ संदेश लेकर आता है। प्रभु ईसा मसीह का जन्म लगभग दो हजार वर्ष पहले हुआ था। उनके जन्म के समय स्वर्ग में दूतों ने गाया कि स्वर्ग में ईश्वर की महिमा और पृथ्वी पर उसके कृपापात्रों को शांति मिले। प्रभु ईसा मसीह ने भी आजीवन इस शांति का प्रचार-प्रसार किया। इस धरती पर शांति स्थापित करना और उसे सबके साथ बांटना ही उनके इस धरती पर आने का एकमात्र उद्देश्य या मिशन था। क्रिसमस का त्योहार यहीं संदेश देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed