फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People are facing power crisis due to repair of power lines

हाथरस : बिजली की लाइनों की मरम्मत से लोग झेल रहे बिजली संकट

Thu, 20 Oct 2022 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People are facing power crisis due to repair of power lines
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली की लाइनें लोगों को आए-दिन संकट में डाल रही हैं। पर्व के लिए आए-दिन कहीं न कहीं लाइनों व विद्युत उपकेंद्रों पर मरम्मत की जा रही है। बृहस्पतिवार को शहर के न्यू कोटा रोड विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली लाइनों पर मरम्मत का काम किया गया। इस कारण लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा।
शहर से देहात तक बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आए-दिन कई-कई घंटे बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को शहर के न्यू कोटा रोड विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले फीडर की लाइन की मरम्मत की गई।
विज्ञापन

इस कारण खोड़ा हजारी, बालापट्टी, विद्यापति नगर, मुरसान गेट, लाला का नगला, नाई का नगला, वसुंधरा, प्रेमनगर, संस्कार सिटी आदि इलाकों की सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed