{"_id":"6274267acaf53659c31f3dd5","slug":"hathras-pension-will-not-be-available-without-aadhaar-authentication-hathras-news-ali2908618187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिना आधार प्रमाणीकरण के नहीं मिल सकेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिना आधार प्रमाणीकरण के नहीं मिल सकेगी पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के वृद्धावस्था व निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत सभी पेंशनार्थियों के डाटा का आधार प्रमाणीकरण किया जा रहा है। इन-दिनों लाभार्थी समाज कल्याण विभाग व जिला प्रोबेशन विभाग के चक्कर लगा रहे है। पेंशन व बैंक खाते में नाम अलग-अलग होने के कारण लाभार्थियों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शासन ने जिले के पेंशनार्थियों को बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक कराकर खातों का प्रमाणीकरण कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं। जिले में करीब 34 लोग वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इन लाभार्थियों की आधार सीडिंग ब्लॉक स्तर व अन्य माध्यमों कराई जा रही है, जिससे इन पेंशनार्थियों को लगातार पेंशन मिल सके। जिले में अब तक करीब 20 हजार से अधिक पेंशनार्थियों ने अपनी आधार सीडिंग करा ली है।
निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत भी आधार सीडिंग कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अब पेंशनार्थियों के सामने बैंक खाते से आधार में नाम अलग होने संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि बिना आधार सीडिंग के पेंशन नहीं मिल सकेगी। सभी पेंशनार्थियों को आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी करानी होगी। संवाद