फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pawana Academy in final after defeating Srinagar Warriors

हाथरस : श्रीनगर वॉरियर्स को हराकर पावना एकेडमी फाइनल में

Sat, 02 Apr 2022 09:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Pawana Academy in final after defeating Srinagar Warriors
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बागला कॉलेज मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पावना एकेडमी ने श्रीनगर वॉरियर्स दिल्ली और सहरा क्लब ने किड्स कॉर्नर को हराकर फाइनल में जगह बना ली। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला रविवार को बागला कॉलेज मैदान में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में पावना क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 152 रन बनाए। गौरव कुमार ने 45, हर्षित पालीवाल ने 36 रन की पारी खेली। श्रीनगर वॉरियर्स दिल्ली की ओर से दीपेश यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीनगर वॉरियर्स की पूरी टीम 112 रन पर ऑलआउट हो गई। रोनित कुमार ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। सिद्धार्थ, गजेंद्र और अनमोल ने दो-दो विकेट लिए। गौरव कुमार को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल सहारा क्लब व किड्स कॉर्नर के बीच खेला गया। सहारा क्लब ने पहले खेलते हुए 126 रन बनाए। देव अचल सिंह ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। किड्स कार्नर की ओर से वाकस अहमद और अनिकेत सिंह ने तीन-तीन व अंकित चौधरी ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किड्स कार्नर फिरोजाबाद के विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे 75 रन के स्कोर पर टीम के महत्वपूर्ण छह विकेट गिर गए। एक छोर पर रितिक जमे रहे। आखिरी ओवर में टीम को छह रन की जरूरत थी और अंतिम जोड़ी मैदान पर थी, लेकिन माज अहमद ने आखिरी विकेट को आउट करके जीत अपनी टीम को दिलाई। दो रन से रोमांचक मुकाबला सहारा क्लब ने जीत लिया। हीतेश कुमार को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed