फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pavana and Lakshya Academy won the match

हाथरस : पावना व लक्ष्य एकेडमी ने जीते मुकाबले

Tue, 29 Mar 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Pavana and Lakshya Academy won the match
बागला मैदान ग्राउंड पर खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बागला कॉलेज के मैदान में खेले जा रहे हाथरस क्रिकेट लीग अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहले मुकाबले में पावना क्रिकेट एकेडमी अलीगढ़ ने मथुरा सिम्बोसिस एकेडमी को 15 रनों से हरा दिया। जबकि दूसरे मुकाबले में एफएस क्रिकेट एकेडमी फिरोजाबाद को लक्ष्य एकेडमी ने आसानी से हरा दिया।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पावना क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अनमोल चौधरी ने तेरह चौके व दो छक्कों की मदद से 83 रन की पारी खेली। जबकि कौशल यादव ने एक चौका व तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए।
विज्ञापन

कैलाश सोंलकी ने तीन व सोभित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरा सिम्बोसिस की टीम के विकेट निरंतर अतराल पर गिरते गए। अंकित ने सर्वाधिक 33 रन की पारी तीन चौके व दो छक्कों की मदद से खेली। 15 रनों से पावना एकेडमी ने मुकाबला जीत लिया। आदिल ने ने चार व गजेंद्र ने दो विकेट लिए। अनमोल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला एफ एस क्रिकेट क्लब फिरोजाबाद व लक्ष्य एकेडमी के मध्य हुआ। फिरोजाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। बबलू चौहान ने तीन चौके व एक छक्के की मदद से 38 रन, अनुराग ने 20 व टिंका ने 23 रनों की पारी खेली। टीम ने 20 ओवर में 173 रन सात विकेट पर बनाए।
राहुल कुमार ने दो व चेतन, संदीप, नकुल और दिव्यांग ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य एकेडमी के ओपनर बल्लेबाज अंकित प्रताप सिंह ने टीम को तेज शुरूआत दी। तीन चौके व तीन छक्कों की मदद से अंकित प्रताप ने 21 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली।

जबकि राहुल कुमार ने 49 गेंद में नौ चौके व दो छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली। सिद्धार्थ शर्मा ने नाबाद 26 रनों की पारी चार चौकों की मदद से खेली। आलराउंडर प्रदर्शन करने पर राहुल कुमार को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed