फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Passengers will not have to travel by standing in buses on Rakshabandhan

हाथरस: रक्षाबंधन पर यात्रियों को बसों में खड़े होकर नहीं करना पड़ेगा सफर

Thu, 30 Jul 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Passengers will not have to travel by standing in buses on Rakshabandhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों को खड़े होकर सफर नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि निगम के अफसरों ने अधीनस्थों से साफ शब्दों में कहा है कि कोई भी यात्री बसों में खड़े होकर सफर नहीं करें। संचालन के दौरान कोविड के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। बस को रूट पर जाने से पहले सैनिटाइज कराया जाए। रूटों पर पर्याप्त संख्या में बसों का इंतजाम किया जाए। इधर, त्योहार के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन ने चालक-परिचालक और कार्यशाला कर्मचारियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 63 बसें हैं। खर्चा कम करने के लिए एक दर्जन से अधिक बसों को पूर्व में सरेंडर कर दिया गया। अब डिपो के अधिकारी रक्षाबंधन पर आमदनी में सुधार की आस लगाए बैठे हैं। निगम मुख्यालय से निर्देश दिए गए हैं कि बस को रूट पर जाने से पहले सैनिटाइज कराया जाए। बसो में नियमानुसार 50 प्रतिशत ही सवारियों को सफर कराया जाए।
विज्ञापन

बिना मास्क के कोई भी यात्री बस में सवार नहीं होने पाए। बसों के बेहतर संचालन के लिए सभी सभी कर्मियों के रक्षाबंधन अवधि तक निरस्त कर दिया गया है। हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि मुख्यालय स्तर से बसों को रूट पर भेजने से पहले सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed