{"_id":"61db270a7c126454dd447742","slug":"hathras-passengers-will-face-the-crisis-of-roadways-buses-in-february-hathras-news-ali282723550","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फरवरी में रोडवेज बसों का संकट झेलेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फरवरी में रोडवेज बसों का संकट झेलेंगे यात्री
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए फरवरी में मुश्किल होगी। रोडवेज की 50 फीसदी बसें चुनाव ड्यूटी में लग जाएंगी। इन बसों का इस्तेमाल कर्मियों, पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों को लाने-ले जाने के लिए होगा। इस कारण यात्रियों के लिए बसों का संकट होना लाजिमी है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के साथ पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए जिला प्रशासन ने रोडवेज बसों को लेना शुरू भी कर दिया है। शनिवार को दो बसें हाथरस डिपो से ली र्गइं। रविवार को अलीगढ़ क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश से रोडवेज की 300 बसों को लेने की बात कही गई है। हाथरस जिले में 20 फरवरी को मतदान होना है। इससे पूर्व करीब 35 बसें जिला प्रशासन द्वारा फोर्स के लिए ली जाएंगी।
बाकी वाहनों का अधिग्रहण जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। 50 फीसदी बसें चुनाव ड्यूटी में लगने के कारण लंबे रूट की सेवाएं तो प्रभावित होंगी। लोकल रूटों पर भी बसों का संचालन प्रभावित होगा। इस कारण यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
दो दिन की बारिश से लाखों का नुकसान
हाथरस। लगातार दो दिन से हो रही बारिश से रोडवेज बसों में यात्रियों का अभाव हो गया है। काफी बसें यात्रियों के इंतजार में खड़ी हुई हैं। जो बसें चल रही हैं, उनमें यात्रियों की संख्या काफी कम है। इस कारण डिपो को हर रोज दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसे लेकर डिपो के अधिकारी चिंतित हैं। संवाद