{"_id":"5f04c2c18ebc3e42e67322e0","slug":"hathras-passengers-trapped-in-open-end-card-will-get-money-back-hathras-news-ali238074944","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ओपन एंड कार्ड में फंसे यात्रियों के पैसे मिलेंगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ओपन एंड कार्ड में फंसे यात्रियों के पैसे मिलेंगे वापस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस डिपो की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के राहत भरी खबर है। जिन यात्रियों के ओपन एंड कार्ड में राशि बकाया है और वह सफर नहीं कर पाए हैं, अब निगम इन यात्रियों को उनकी राशि वापस करेगा। इसके लिए कार्ड धारक को एक प्रारूप भरकर देना होगा। डिपो के अधिकारी उसकी जांच कर मुख्यालय को भेजेंगे। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद कार्ड धारक को राशि वापस की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बीते तीन मार्च को निगम ने ओपन एंड कार्ड पर रोक लगा दी थी। 16 मार्च तक सफर करने की अनुमति दी थी। दो अप्रैल से कार्ड धारकों को राशि वापस करने की तिथि नियत की गई। उसके बाद कोरोना काल के चलते लॉकडाउन हो गया। इस कारण यात्रियों को उनकी कार्ड की राशि वापस नहीं मिल पाई। अब इन यात्रियों को निगम द्वारा राशि वापस करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को डिपो द्वारा एक प्रारूप दिया जाएगा। जिसमें कार्ड धारक का नाम पता, कार्ड पर अंकित संख्या, कार्ड के रिचार्ज की अंतिम तिथि, कार्ड धारका बैंक विवरण, खाता संख्या, आईएफएससी कोड, कार्ड रिचार्ज किया गया तो उसका विवरण, कार्ड में उपलब्ध बैलेंस की राशि आदि भरकर देनी होगी। उसकी डिपो के अधिकारी जांच करेंगे। जांच के बाद रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा जाएगा। मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद राशि खाते में आएगी।