फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Passengers struggling with shortage of buses, have to wait

हाथरस : बसों की किल्लत से जूझ रहे यात्री, करना पड़ रहा इंतजार

Sun, 06 Feb 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Passengers struggling with shortage of buses, have to wait
हाथरस : रोडवेज स्टैंड पर बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आ रही हैं, वैसे ही रोडवेज बसों की किल्लत भी गहराती जा रही है। हाथरस डिपो की 23 बसें चुनाव में पुलिस बल को लेकर जा चुकी हैं। रविवार को 11 और बसें जाएंगी। बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी रूटों पर बसों के लिए यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। बसों में सवार होने के लिए भी यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
एक तरफ विधानसभा चुनाव का मतदान और दूसरी तरफ सहालग का सीजन। इन दोनों वजहों से बसों की किल्लत गहरा रही है। बस स्टैंड पर हर रोज यात्रियों की भीड़ बसों के इंतजार में परेशान देखी जा सकती है। शनिवार को अलीगढ़ जाने वाली बस में सवार होने के लिए यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हाथरस डिपो के बेड़े से 77 में से अब तक 23 बसें जा चुकी हैं। रविवार को 11 और बसें चली जाएंगी। कुल मिलाकर रविवार तक हाथरस डिपो से 34 बसें चुनाव ड्यूटी में चली जाएंगी। इस कारण लोकल से लेकर लंबे रूट तक यात्रियों को बसों की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों को बस स्टैंड, शहर के तालाब चौराहा सहित अन्य स्थानों पर काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस से अलीगढ़ जा रहे हैं। काफी देर से बस नहीं मिल रही है। इस कारण काफी दिक्कत हो रही है। एक बस आई हो तो उसमें सवार होने के लिए मारामारी मच गई। इस कारण दूसरी बस का इंतजार कर रहे हैं।

- मुन्ना, यात्री
अलीगढ़ जाने के लिए काफी देर से बस का इंतजार कर रहा हूं। बस न मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही है। काफी देर से खड़ा हूं। जो भी बस आती है, देखते ही देखते ही फुल हो जाती है। बहुत परेशानी हो रही है।
- धनेश कुमार, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed