{"_id":"61a123c0e495a945ac16d8dc","slug":"hathras-passenger-train-canceled-on-ainvat-passengers-upset-hathras-news-ali279129854","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ऐनवक्त पर रद्द हुई पैसेंजर ट्रेन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ऐनवक्त पर रद्द हुई पैसेंजर ट्रेन, यात्री परेशान
विज्ञापन
हाथरस : हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज होने के बावजूद लाइन पार करती महिला। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर-मध्य रेलवे के दिल्ली-हावडा रेल खंड पर टूंडला से दिल्ली के बीच चलने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार को ऐनवक्त पर रद्द कर दी गई। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों ने टिकट भी खरीद लिए थे और ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने का इंतजार कर रहे थे। अचानक रेलवे स्टेशन पर घोषणा की गई कि इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस ट्रेन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली तक का सफर करते हैं।
यह ट्रेन सुबह 7.15 बजे आती है। शुक्रवार को भी काफी यात्री दिल्ली और अन्य जगह जाने के लिए हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन का टिकट भी ले लिया। प्लेटफार्म पर भी उद्घोषणा होती रही कि कुछ ही देर में ट्रेन एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचने वाली है।
जब ट्रेन आने का समय हो गया। तभी अचानक घोषणा की गई कि दिल्ली जाने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई है, जिससे यात्री परेशान हो गए और हंगामा करने लगे। उसके बाद स्टेशन प्रशासन द्वारा यात्रियों के टिकट वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। संवाद