फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Panic spread by terrorists by air firing in Sikanderrau

हाथरस: सिकंदराराऊ में जुआ किंग ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत

Fri, 28 Aug 2020 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Panic spread by terrorists by air firing in Sikanderrau
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर में जुए के फड़ों को चलाने वाले एवं फड़ पर फाइनेंस करने के आरोपी ने बृहस्पतिवार की रात को नगर में कई जगह फायरिंग कर सनसनी फैला दी। लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर फायरिंग कर दहशत फैलाने का क्या मकसद था। कोतवाली पुलिस उसकी तेजी से तलाश कर रही है।
बता दें कि नगर में कई जगहों पर छापा मारकर कोतवाली पुलिस कई जुआरियों को पकड़कर चालान कर चुकी है, लेकिन अभी तक जुआ किंग पुलिस की पहुंच से बाहर चल रहा है। यह आरोपी जुए के फड़ पर रुपया हारने के बाद तत्काल फाइनेंस करता है। वापसी में वह दी गई रकम के बदले दुगनी-तिगुनी रकम वापस लेता है। जो चुपचाप पैसे दे देता है, वह उसे कुछ नहीं कहता। जो नहीं देता, उसके घर में घुसकर गुंडई के बल पर वसूली करता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को नशे में धुत किंग ने बस स्टैंड पर रात साढ़े आठ बजे हवाई फायरिंग की। फायर होते ही बस स्टैंड पर अफरातफरी मच गई। लोग डर की वजह से आड़ लेकर खड़े हो गए। इसके बाद मोहल्ला बजरिया में हवाई फायर किया। अंतिम फायर मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज में किया। जुए के लिए पुरानी खंडहर हुई इमारतों का प्रयोग करता है। प्रकरण को लेकर इंस्पेक्टर क्राइम योगेद्र कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है। शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed