फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Panchayat house away from facilities due to negligence of officers

हाथरस : अफसरों की लापरवाही से सुविधाओं से दूर पंचायत घर

Sun, 26 Dec 2021 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Panchayat house away from facilities due to negligence of officers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के ग्राम पंचायत में बने पंचायत घरों में आधुनिक सुविधाओं को पूरा करने में ग्राम पंचायत सचिव लापरवाही बरत रहे है। इसके चलते ग्रामीणों को उनके गांव में ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब इन सचिवों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। जिले की 463 ग्राम पंचायतों में से महज 70 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर के सामान की खरीद हो सकी है।
जिले की ग्राम पंचायतों में बने पंचायत घर फिलहाल लोगों को सुविधाएं देने के नाम से कोसों दूर हैं। हालांकि ग्रामीणों को योजनाओं की ऑनलाइन सुविधा दिए जाने के लिए पंचायत सहायकों की भर्ती भी कर दी गई है। इन सहायकों को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है, लेकिन यह पंचायत सहायक फिलहाल सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। ग्राम पंचायतों में बने पंचायत घरों में मिनी सचिवालय शुरू किए जाने के लिए शासन की ओर से सभी ग्राम पंचायतों को सामान खरीद के लिए धनराशि का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन

यहां जिले में विभागीय अफसरों व सचिवों की लापरवाही के चलते 463 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष महज 70 ग्राम पंचायतों में ही फर्नीचर व अन्य सामान की खरीद हो सकी है। वहीं इन ग्राम पंचायतों में भी अभी तक ग्रामीणों को कोई सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed