फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Panchayat building and public toilet construction work should be done on priority basis

हाथरस : प्राथमिकता के आधार पर कराएं पंचायत भवन व सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य

Mon, 27 Dec 2021 08:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Panchayat building and public toilet construction work should be done on priority basis
ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक करते नवागत एडीओ पंचायत। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में स्थित एडीओ पंचायत कार्यालय में नवागत एडीओ पचांयत उदय प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। इसमें सचिवों को अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जो भी विकास कार्य कराए है उसकी सूची उनके पास होनी चाहिए। ग्राम पंचायत नगला दली, बावली एवं रसीदपुर में अभी तक पंचायत भवनों का निर्माण नहीं हुआ है उनको शीघ्र ही कराएं।
सार्वजनिक शौचालयों का काम भी जल्द कराएं। एडीओ पंचायत ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नए अथवा पुराने बने हैं उनमें फर्नीचर का बंदोबस्त कराएं। उनमें पंचायत सचिवों को बैठाकर पंचायतों के कार्य कराएं जिससे ग्रामीणों को विकास खंड में आने की आवश्यकता ही न पड़े।
विज्ञापन

जिन पंचायत सचिवों ने त्याग पत्र दिया है उनके स्थान पर अन्य की नियुक्त करें। ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालय का काम पूरा कराए। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी गजेंद्र सिंह, रामेंद्र सिंह, बंशी वाला, प्रदीप कुमार गौतम, रवींद्र सिंह, सुभाष चंद्र, रूप किशोर गर्ग एवं रिषी कुमार शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed