{"_id":"61c9d2def0d63a2af32573cf","slug":"hathras-panchayat-building-and-public-toilet-construction-work-should-be-done-on-priority-basis-shaphu-news-ali28162247","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्राथमिकता के आधार पर कराएं पंचायत भवन व सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्राथमिकता के आधार पर कराएं पंचायत भवन व सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य
विज्ञापन
ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक करते नवागत एडीओ पंचायत।
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
ब्लॉक परिसर में स्थित एडीओ पंचायत कार्यालय में नवागत एडीओ पचांयत उदय प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। इसमें सचिवों को अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जो भी विकास कार्य कराए है उसकी सूची उनके पास होनी चाहिए। ग्राम पंचायत नगला दली, बावली एवं रसीदपुर में अभी तक पंचायत भवनों का निर्माण नहीं हुआ है उनको शीघ्र ही कराएं।
सार्वजनिक शौचालयों का काम भी जल्द कराएं। एडीओ पंचायत ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नए अथवा पुराने बने हैं उनमें फर्नीचर का बंदोबस्त कराएं। उनमें पंचायत सचिवों को बैठाकर पंचायतों के कार्य कराएं जिससे ग्रामीणों को विकास खंड में आने की आवश्यकता ही न पड़े।
जिन पंचायत सचिवों ने त्याग पत्र दिया है उनके स्थान पर अन्य की नियुक्त करें। ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालय का काम पूरा कराए। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी गजेंद्र सिंह, रामेंद्र सिंह, बंशी वाला, प्रदीप कुमार गौतम, रवींद्र सिंह, सुभाष चंद्र, रूप किशोर गर्ग एवं रिषी कुमार शर्मा मौजूद थे।