{"_id":"6144e6258ebc3e847a376b73","slug":"hathras-palwal-s-team-defeated-karaiya-s-team-in-kabaddi-sadabad-news-ali273466536","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कबड्डी में पलवल की टीम ने करैया की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कबड्डी में पलवल की टीम ने करैया की टीम को हराया
विज्ञापन
हाथरस : गांव करैया में कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन करते युवा रालोद प्रदेश महासचिव प्रवीण पौनिय?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव करैया में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। करैया की टीम को पलवल (हरियाणा) की टीम ने हराकर जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में कई टीमों ने सहभागिता की।
टूर्नामेंट का उद्घाटन युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीण पौनियां ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं की क्षेत्र में कोई कमी नहीं है। अगर युवाओं को बेहतर संसाधन मिलें तो यहां के युवा देशभर में सादाबाद का नाम रोशन कर सकते हैं। कबड्डी प्राचीन खेल है। इस खेल को जीवंत बनाए रखने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
पौनियां का ग्रामीणों व आयोजकों ने फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में पलवल और मथुरा और दूसरा मैच करैया और सोनीपत (हरियाणा) की टीम के बीच हुआ। सेमीफाइनल में करैया और पलवल हरियाणा की टीम विजयी रहीं। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ, जिसमें पलवल (हरियाणा) की टीम ने करैया की टीम को हरा दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर आयोजक विपिन चौधरी, विष्णु चौधरी, दीपक चौधरी, बंटी पहलवान, धारा सिंह पहलवान, अजीत चौधरी, हरवीर चौधरी, भूरा पहलवान, धर्मेंद्र, कान्हा चौधरी, प्रदीप चौधरी, अतुल, कृष्ण कुमार, रघुवीर राना आदि थे। संवाद