फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Padyatra will go out to dedicate fund for construction of Shri Ram temple

हाथरस : श्रीराम मंदिर निर्माण के निधि समर्पण के लिए निकलेगी पदयात्रा

Sun, 10 Jan 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Padyatra will go out to dedicate fund for construction of Shri Ram temple
हाथरस : गांव गिजरौली में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निकलती प्रभात फेरी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से शुरू होने वाले निधि समर्पण अभियान को लेकर नगर में श्रीराम भक्तों के साथ निकलने वाली विशाल जनजागरण पदयात्रा को लेकर व्यवस्था बैठक निधि समर्पण अभियान के कमला बाजार स्थित कार्यालय पर हुई।
पदयात्रा 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। बैठक में रैली से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर जिम्मेदारियां सौप दी गई हैं। नगर प्रचारक चंद्रशेखर ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर समस्त हिंदू समाज की भावनाओं एवं राष्ट्र के स्वभिमान का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के मंदिर को भव्य एवं दिव्य बनाना है। वर्षों तक हमारे आराध्य भगवान श्री राम टेंट में विराजमान रहे। आज वह समय आ गया है, जब प्रभु श्रीराम का अपने जन्मस्थल पर ही भव्य एवं अलौकिक मंदिर होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। निधि संग्रह टोलियां सभी हिंदू परिवारों के घर पर पहुंचेंगी। मंदिर निर्माण में सभी हिंदू परिवारों को समर्पण करना है। उन्होंने कहा कि नगर की बस्तियों में भी प्रभात फेरियां निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जन जागरण पद यात्रा के माध्यम से निधि समर्पण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने नगर क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले सभी श्रीराम भक्तों से रैली में शामिल होने का आह्वान किया। नगर अभियान प्रमुख सुनीत आर्य ने कहा कि पूरे शहर को भगवा झंडों एवं तोरण द्वारों से सजाया जा रहा है। सभी राम भक्तों को मातृशक्ति द्वारा चंदन तिलक लगाकर पदयात्रा के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद यात्रा नगर के खातीखाना, मेंडू रोड, अटलबिहारी वाजपेयी मार्ग, गुड़हाई बाजार, पसरट्टा बाजार, मोती बाजार, लोहट बाजार, रुई की मंडी, नजिहाई बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, रामलीला मैदान, कोमल कांपलेक्स, सासनी गेट होते हुए मेफेयर होटल पर समाप्त होगी। बैठक में जिला के अभियान पालक अजय कुलश्रेष्ठ, नगर अभियान प्रमुख सुनीत आर्य, जिला सह कार्यवाह उमाशंकर वार्ष्णेय, जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, हिंजामं जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, धर्म जागरण समन्वय के जिला संयोजक अनिल शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक हर्षित गौड़, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, भाजपा नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शिवम शर्मा, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, कैलाश कूलवाल, हिमांशु मिश्र, राजबर्धन, सभासद अशोक शर्मा, अनुराग अग्निहोत्री आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed