फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Paddy will be purchased even without online token

हाथरस : ऑनलाइन टोकन के बिना भी होगी धान की खरीद

Thu, 28 Oct 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Paddy will be purchased even without online token
धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव, खाद्य तथा रसद विभाग की अध्यक्षता में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देेशों के क्रम में डीएम रमेश रंजन ने संभागीय खाद्य नियंत्रक एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी को ऑनलाइन टोकन के बिना भी धान की खरीद कराने व क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीद में आ रही समस्याओं का समाधान कर प्रगति लाने के निर्देश दिए।
वहीं, जिले में धान खरीद में प्रगति लाने हेतु संभागीय खाद्य नियंत्रक, अलीगढ़ संभाग, अलीगढ़ अशोक कुमार पाल एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार द्वारा नवीन मंडी स्थल हाथरस व सिकंदराराऊ में मंडी स्थित सरकारी धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। मंडी हाथरस में क्रय एजेंसी खाद्य विभाग के एक एवं भारतीय खाद्य निगम के एक कुल दो सरकारी धान क्रय केंद्र संचालित है।
विज्ञापन

दोनों धान क्रय केंद्रों के केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले। सिकंदराराऊ मंडी में क्रय एजेंसी खाद्य विभाग का 1, पीसीएफ का 1 एवं मंडी परिषद 1 कुल 3 सरकारी धान क्रय केंद्र संचालित है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि अब तक जनपद में 18 कृषकों से कुल 1032.80 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed