फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Overloading increased as soon as AC, cooler were running, system faltered

हाथरस : एसी, कूलर चलते ही बढ़ी ओवरलोडिंग, लड़खड़ाया सिस्टम

Sat, 26 Mar 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Overloading increased as soon as AC, cooler were running, system faltered
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मार्च महीने में तापमान बढ़ते ही एसी और कूलर का प्रयोग भी बढ़ गया है। इस कारण बिजली सिस्टम पर ओवरलोडिंग की मार पड़ने लगी है। फरवरी माह के अंत से बिजली की खपत में भी चार मिलियन यूनिट का इजाफा हुआ है। पूरे वर्ष में जिले के दो लाख 60 हजार से अधिक लोगों ने 1181 मिलियन यूनिट बिजली खर्च की है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल खपत का आंकड़ा 76 मिलियन से बढ़कर 80 मिलियन पर पहुंच गया है।

उल्लेखनीय है कि जिले में पहले ढाई लाख उपभोक्ता थे। सौभाग्य योजना में नए कनेक्शन जारी होने के बाद 10 हजार से अधिक उपभोक्ता और बढ़ गए हैं, लेकिन बिजली सिस्टम की क्षमता पुरानी ही है। इस वजह से बिजली सिस्टम पर पहले से ही ओवरलोडिंग की मार पड़ रही थी, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ ही ओवरलोडिंग बेकाबू होने लगी है। इस वजह से फॉल्ट में भी तेजी आई है। कभी दिन में तो कभी रात में फॉल्ट हो रहे हैं। बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। लोगों के रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed