{"_id":"617edbf9b86c4279754ec566","slug":"hathras-overbridge-gifted-to-citizens-on-diwali-maurya-hathras-news-ali277163663","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दिवाली पर शहरवासियों को तोहफे में मिला ओवरब्रिज : मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दिवाली पर शहरवासियों को तोहफे में मिला ओवरब्रिज : मौर्य
विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का लोकार्पण करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तालाब चौराहे पर बने ओवरब्रिज का उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधि-विधान से पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चारण के बीच लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शहरवासियों को दिवाली पर ओवरब्रिज तोहफे में दिया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुके भेंटकर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
लोकार्पण के बाद मौर्य ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ऊर्जावान होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि दिवाली पर शहरवासियों के लिए इससे अच्छा तोहफा मिल नहीं सकता। इससे जाम की समस्या का निदान हुआ है। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि पुल निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2017-18 में प्रदान की गई थी। सेतु निगम का निर्माण कार्य माह अगस्त, 2018 में शुरू किया गया था। पुल की लंबाई 577.220 मीटर है। इसकी कुल लागत 3208.35 लाख रुपये मंजूर की गई थी। इसमें सेतु निगम का अंश 2309.81 लाख एवं मुख्य सेतु का निर्माण रेलवे की तरफ से लागत 898.54 लाख रुपये से कराया गया है।
इस मौके पर सांसद राजवीर दिलेर, विधायक सदर हरीशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रीति चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार सिंह यादव, तहसीलदार सदर प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे। संवाद