{"_id":"60ff05078ebc3e58292de285","slug":"hathras-outsourcing-employees-of-sahpau-nagar-panchayat-protested-on-tehsil-sadabad-news-ali2691163160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सहपऊ नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने तहसील पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सहपऊ नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने तहसील पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी
विज्ञापन
हाथरस : विभिन्न मांगो को लेकर तहसील पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते सहपऊ नगर पंचायत के ठेका सफाई ?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
नगर पंचायत सहपऊ के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने विभिन्न मांग और समस्याओं को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इसके बाद सफाई कर्मचारी एसडीएम अंजली गंगवार से मिले और शिकायती पत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
डीएम के नाम सौंपे गए शिकायती पत्र में कर्मचारियों ने बताया कि नगर पंचायत सहपऊ ने कार्यदायी संस्था के माध्यम से आज तक वेतन आहरण नहीं कराया है। कर्मचारियों द्वारा बार-बार वेतन की मांग करने पर अध्यक्ष द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जाती है।
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को आज तक कोई भी वेतन नगर पंचायत सहपऊ द्वारा नहीं दिया गया है और काम से निकालने की धमकी दी जा रही है। पत्र में एक मई से रूके हुए वेतन का अविलंब भुगतान करने, वेतन कटौती बंद करने, काम करने की समय सीमा निर्धारित करने, बेगार कराना बंद करने और गाली-गलौज बंद किए और पीपीएफ फंड का भुगतान शीघ्र किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
शिकायत करने वालों में आकाश, शिवकुमार, श्रीकांत, कन्हैया, रजनीकांत, बॉबी, नीरज, सोनू, सचिन, राहुल, बंटी, मंजू देवी, रिंकू, गोविंदा, रामा देवी, सूरज, विजय कुमार आदि कर्मचारी शामिल थे।