{"_id":"61c375285475e812102fa4ae","slug":"hathras-outrage-among-farmers-due-to-notice-from-district-office-sasni-news-ali2812552128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिल्लेदार कार्यालय से नोटिस मिलने से कृषकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिल्लेदार कार्यालय से नोटिस मिलने से कृषकों में आक्रोश
विज्ञापन
हाथरस : एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू के जिलाध्यक्ष चौ. मलखान सिंह। संवाद
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़-गंगनहर अलीगढ़ के जिल्लेदार कार्यालय से नोटिस जारी करने पर कृषकों में आक्रोश पनप उठा है। बुधवार को इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह के नेतृत्व में एसडीएम अंजलि गंगवार को ज्ञापन देकर किसानों का उत्पीड़न बंद कराने की मांग की।
दरअसल, कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लगभग 40 साल पहले प्रश्नगत रास्ते को इगलास रोड तक बनाया गया था। जिसमें आज तक पानी नहीं छोड़ा गया है। जबकि इगलास रोड से आगे न रजबहे का सीमांकन हुआ है न खुदाई हुई है। जबकि नहर विभाग के कागजात में रजबहे की खुदाई होकर चालू बताया गया है। जिससे लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है।
आरोप है कि अचानक जिल्लेदार कार्यालय से नोटिस देकर किसानों को तंग किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार सिंह, बच्चू सिंह, एवरन सिंह, बनी सिंह, सुनहरी सिंह, रामवीर सिंह, ओमप्रकाश, शीलेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, उमेश कुमार, मुकेश कुमार, श्यामवीर सिंह, राजन लाल, डिगम्बर सिंह, ओमवीर सिंह, चरन सिंह, सुखवीर सिंह, रोनक सिंह, देवेंद्र कुमार, तेजवीर सिंह, सुभाष कुमार, संतोष कुमार, सोनवीर, संजय कुमार, अरविंद कुमार आदि शामिल थे। संवाद