फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Outpost in-charge suspended for abusing woman

हाथरस : महिला से अभद्रता करने वाला चौकी प्रभारी निलंबित

Fri, 17 Sep 2021 05:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Outpost in-charge suspended for abusing woman
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

महिला से अभद्रता करते पुलिस का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विनीत जायसवाल ने खंडेलवाल पुलिस चौकी प्रभारी हरीश राजपूत को निलंबित कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सीटी रुचि गुप्ता को सौंपी है। इससे अन्य पुलिसकर्मियों में भी खलबली मच गई है।
दरअसल, जन्माष्टमी के दिन क्षेत्र के गांव ततारपुर में खंडेलवाल पुलिस चौकी के अधिकारी एवं कर्मचारी अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर एक महिला की घर की तलाशी लेने गए थे। यहां कुछ नहीं मिलने पर चौकी प्रभारी ने परिजनों से अभद्रता की थी।
विज्ञापन

इसमें महिला के कपड़े भी फट गए थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। एसपी ने इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की है। एसपी का कहना है कि वायरल वीडियो मामले में चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ सीटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed