{"_id":"615b59238ebc3e628d1eaee4","slug":"hathras-outbreak-of-fever-continues-student-dies-of-dengue-hathras-news-ali2749182152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बुखार का प्रकोप जारी, छात्र की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बुखार का प्रकोप जारी, छात्र की डेंगू से मौत
विज्ञापन
मृत बच्चे का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
वायरल फीवर और डेंगू का प्रकोप जारी है। डेंगू से अब एक छात्र की मौत हो गई। वहीं चार और लोगों पर डेंगू की पुष्टि हुई है। इधर, जिला अस्पताल, सीएचसी और प्राइवेट अस्पतालों में फिर से बुखार के रोगियों व उनके तीमारदारों की भीड़ उमड़ी। वहीं काफी लोग अपना बाहर भी उपचार करा रहे हैं।
जिले में अब तक बुखार से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोतवाली सदर इलाके नवीपुर रोड निवासी मनोज कुमार अग्रवाल का 13 वर्षीय बेटा कृष्णा अग्रवाल सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आठवीं में पढ़ता था। शुक्रवार को उसे बुखार आया। जिस पर परिजनों ने उसे दवा भी दिलवा दी और बुखार उतर गया, लेकिन शनिवार को उसकी हालत अचानक से ज्यादा खराब हो गई और उसे शहर के एक निजी अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया।
जहां पर उपचार के दौरान उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। जिस पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया। नाते-रिश्तेदारों की घर पर भीड़ लग गई। वहीं स्कूल प्रशासन को छात्र की मौत की जानकारी हुई तो सोमवार को स्कूल में शोकसभा हुई। इधर, चार और लोगों पर डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी जा रही हैं और मरीजों का उपचार भी कर रही हैं।
विज्ञापन
बुखार के रोगी अपना उपचार कराएं स्वास्थ्य केंद्रों पर
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने लोगों से कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार आ रहा है या उसके परिचित को बुखार आ रहा है तो वह 108 एंबुलेंस के जरिए निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और अपनी जांच व उपचार कराएं। उन्होंने यह भी कहा है कि जहां भी बुखार के रोगियों की जानकारी मिल रही है। वहां टीमें भेजी जा रही हैं। नमूने भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। वहीं छात्र की डेंगू से हुई मौत को लेकर उनका कहना है कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। वह टीम भेजकर इसकी जानकारी कराएंगे।