{"_id":"62d44a1a635512375005a03b","slug":"hathras-ots-deadline-is-over-now-the-lights-will-be-on-hathras-news-ali2962392130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ओटीएस की समय सीमा खत्म, अब गुल होगी बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ओटीएस की समय सीमा खत्म, अब गुल होगी बत्ती
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली का बिल जमा न करने वाले जिले के हजारों बकायेदारों की बत्ती अब जल्द ही गुल होगी। बिजली महकमे द्वारा ऐसे बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बकाया जमा नहीं किया है। योजना के तहत बकाया जुटाने के लक्ष्य से पिछड़े विभाग के अधिकारी सोमवार से कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज करेंगे। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के छापेमारी की योजना तैयार की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले के दो लाख 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को 64 बिजलीघरों के जरिये बिजली की आपूर्ति की जाती है। बकायेदारों को सरचार्ज में छूट का लाभ देकर बकाया जुटाने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पिछले दिनों ओटीएस शुरू की गई थी।
इस दौरान जिले के करीब 25 हजार उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराके बकाया जमा किया और सरचार्ज में छूट का लाभ उठाया, लेकिन विभाग को जो बकाया इस योजना के माध्यम से मिला है, वह लक्ष्य के सापेक्ष महज 12 फीसदी ही हे। अब भी जिले के हजारों बकायेदारों पर महकमे का बकाया है। इन बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश उपखंड अधिकारियों को दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि अब बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया जाएगा। संवाद