फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Order to suspend Panchayat Secretary

हाथरस : पंचायत सचिव को निलंबित करने के आदेश

Fri, 17 Sep 2021 09:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Order to suspend Panchayat Secretary
हाथरस : गांव उघैना नगरिया में निर्मित हो रही गोशाला का निरीक्षण करते डीएम। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आरबी भास्कर के साथ विकास खंड सहपऊ के ग्राम पंचायत उघैना में 23 एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में लापरवाही मिलने पर डीएम ने पंचायत सचिव रूपेश किशोर को निलंबित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। जिला विकास अधिकारी को भी निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात डीएम ने मानिकपुर में निर्मित ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। कुछ स्थानों पर पुल क्षतिग्रस्त पाया गया। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षतिग्रस्त स्थानों की मरम्मत करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया। इसके बाद डीएम ने विकास खंड सहपऊ की ग्राम पंचायत कोंकना कलां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जलभराव की समस्या होने पर डीएम ने एसडीए सादाबाद को टीम लगाकर अतिक्रमण हटाने और जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि गांव की नालियों में जलभराव किसी भी दशा में नहीं रहना चाहिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सादाबाद अंजली गंगवार, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed