फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Operation of passenger trains will be closed from today till January 1

हाथरस : आज से एक जनवरी तक बंद रहेगा पैसेंजर ट्रेनों का संचालन

Sat, 18 Dec 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Operation of passenger trains will be closed from today till January 1
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन स्थित हाथरस रोड हाल्ट पर शनिवार से मरम्मत का काम होगा। इस कारण पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज ट्रैक पर सुबह व शाम को चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन एक जनवरी तक बंद रहेगा। इस दौरान एक्सप्रेस ट्रेनों को कॉशन की मदद से गुजारा जाएगा। हर रोज ट्रेन में मथुरा व कासगंज का सफर करने वाले यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने के लिए अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा सर्दियों को देखते हुए मथुरा से कासगंज के बीच ट्रैक पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। रेलवे की टीम नगला रति तक काम करते हुए पहुंच गई है। हाथरस रोड स्टेशन पर मरम्मत का काम होना अभी बाकी है। मरम्मत का कार्य शनिवार से एक जनवरी तक होगा। इस कारण मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर चलने वाली कासगंज-आगरा फोर्ट, कासगंज-भरतपुर, मथुरा-कासगंज, अछनेरा-कासगंज और मथुरा-कासगंज ये ट्रेनें सुबह दोपहर व शाम में ट्रैक पर चलती हैं। इन ट्रेनों की मदद से सैकड़ों यात्री गंतव्य की दूरी तय करते हैं। इन ट्रेनों का संचालन अब नए साल में होगा। इस कारण यात्रियों को गंतव्य तक दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed