{"_id":"6381093d66516772023f0b7b","slug":"hathras-one-year-old-girl-dies-of-vomiting-and-diarrhea-hathras-news-ali3055877138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : उल्टी-दस्त से एक साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : उल्टी-दस्त से एक साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला मनी में उल्टी-दस्त से एक साल की बच्ची की हालत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे और फिर शव को लेकर घर चले गए।
इगलास रोड स्थित गांव नगला मनी निवासी नरेश कुमार की एक साल की बेटी दीपिका को दो दिन से दस्त व उल्टी की शिकायत हो गई। उसे दवा भी दिलवा दी गई, लेकिन बच्ची के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार की सुबह बच्ची की अचानक हालत ज्यादा खराब हो गई। यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और फिर उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बच्ची को डॉक्टर ने देखा और मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर अपने गांव चले गए। संवाद