फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One woman, including two siblings, got corona infected in Saadabad, eight people were quarantined

हाथरस: सादाबाद में दो सगे भाई-बहन सहित एक महिला निकली कोरोना संक्रमित, आठ लोग किए गए होम क्वारंटीन

Thu, 30 Jul 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: One woman, including two siblings, got corona infected in Saadabad, eight people were quarantined
हाथरस: सादाबाद के बिनोवा नगर की गली नंबर तीन में कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सैनिटाइजेशन करता नग - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद में कोरोना ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में दो सगे भाई-बहन सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इसमें एक महिला भी शामिल है। तीनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुरसान स्थित एल वन कोविड अस्पताल भेज दिया। वहीं, संक्रमितों के परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांव तसींगा में 15 और 19 साल के दो सगे भाई बहन तीन दिन पूर्व दिल्ली से आए थे। इन्होंने अपनी जांच सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराई थी। इनका रैपिड टेस्ट हुआ था, जिसमें दोनों संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर दोनों को मुरसान के कोविड अस्पताल भेज दिया है, वहीं परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गांव में शुक्रवार को शिविर लगाया जाएगा, जहां लोगों की रैपिड सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने आसपास के लोगों को बेवजह घर से नहीं निकलने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोवा नगर की महिला भी संक्रमित
इधर, सादाबाद के विनोवा नगर की गली नंबर तीन की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। उसे भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुरसान कोविड अस्पताल भेज दिया। बता दें कि एक हफ्ते में यहां दूसरा कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। बृहस्पतिवार को एक 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। इस महिला से पहले गली में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकलना था। जिसके बाद यहां लगे कैंप में महिला ने अपनी जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आई। रिपोर्ट में महिला कोरोना संक्रमित पाई गई।

मोहल्ले को कराया सैनिटाइज, 100 मीटर का एरिया हॉट स्पॉट
संक्रमितों के गली मोहल्लों को ग्राम पंचायत व नगर पंचायत की टीम ने सैनिटाइज करवाया। संक्रमितों के घर से 100 मीटर के एरिया को हॉटस्पॉट भी घोषित किया गया है। इन गली मोहल्लों मेें बैरिकेडिंग करा दी गई है। स्वास्थ्य महकमे की टीम में शामिल डॉ. प्रेमपाल शर्मा, जुगेंद्र सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, डॉ. मनीष कुमार ने लोगों को बताया कि अभी भी कोरोना संक्रमण फैल रहा है, इसलिए लोग मास्क पहने, सामाजिक दूरी का पालन करें और बेवजह बाहर न घूमें। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, तीनों को मुरसान के कोविड अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed