फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One farmer died, another scorched due to celestial lightning

हाथरस : आकाशकीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत, दूसरा झुलसा

Wed, 20 Jul 2022 09:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: One farmer died, another scorched due to celestial lightning
युवक की मौत पर जानकारी लेने पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

हसायन क्षेत्र के गांव नगला शेखा में बुधवार की दोपहर धान की रोपाई कर रहे दो किसानों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक 60 वर्षीय किसान की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दूसरे किसान गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बुधवार की दोपहर को गांव नगला शेखा निवासी ठाकुर दास के पुत्र मोहन लाल (60) और सोमवीर (35) खेत में धान की पौध रोप रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। दोनों किसानों पर अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे मोहन लाल की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवीर भी बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन फानन परिजन सोमवीर को उपचार के लिए सीएचसी हसायन लेकर पहुंचे। इधर, मोहनलाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने से लोगों में दहशत का भी माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed