फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One death due to fever in the district, 181 dengue patients found so far

हाथरस : जिले में बुखार से एक की मौत, अब तक डेंगू के 181 मरीज मिले

Thu, 30 Sep 2021 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: One death due to fever in the district, 181 dengue patients found so far
हाथरस : जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीजों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप जारी है। जिले में बुखार से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। बुखार के फिर काफी मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों में आए। काफी मरीजों का बाहर उपचार चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें देहात में जाकर मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित कर रही हैं। फॉगिंग भी की जा रही है।

कस्बा पुरदिलनगर निवासी 55 वर्षीय रामबाबू की बुखार से मौत हो गई। वह करीब दो हफ्ते से बुखार से पीड़ित थे। जिले में बुखार से अब तक करीब 36 लोगों की मौत हो चुकी है। डेंगू के भी 181 मरीज अब तक मिल चुके हैं। फिर जिला अस्पताल में बुखार के काफी मरीज आए। कुछ मरीज गंभीर हालत में भी आए और इन्हें वहां से रेफर कर दिया गया। निजी अस्पतालों में भी यही स्थिति रही। वहां भी मरीजों की भरमार रही। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित इलाकों में गईं। वहां फॉगिंग की गई। कुछ मरीजों को दवाएं भी वितरित की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed