फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One crore loss due to fire in sarees shops

हाथरस : साड़ियों की दुकानों में आग से एक करोड़ का नुकसान

Thu, 10 Mar 2022 08:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: One crore loss due to fire in sarees shops
सूरत साड़ी केंद्र में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

नगर के केएल जैन इंटर कॉलेज के सामने बुधवार की देर रात राजमार्ग स्थित अर्जुन कांप्लेक्स में संचालित सूरत साड़ी केंद्र की दुकान संख्या 19 व 20 में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे दुकान में भरा सामान जलकर राख हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार से पांच बजे के मध्य जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सासनी और हाथरस से फायर ब्रिगेड की दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। तब जाकर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की तहरीर पीड़ित दुकान स्वामी सुंदरम पुत्र रामेश्वर लाल हाल निवासी समामई थाना सासनी ने दी है। आग से करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

दरअसल, राजमार्ग स्थित अर्जुन कांप्लेक्स में सुंदरम पुत्र रामेश्वरलाल निवासी सूरत (गुजरात) हाल निवासी समामई की साड़ियों की दुकानें हैं। बुधवार की देर शाम को वह दुकान बंद कर ग्राम समामई स्थित अपने आवास पर चले गए। देर रात अज्ञात कारण से उनकी दुकानों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार से पांच बजे के मध्य अर्जुन कांप्लेक्स में संचालित जिम सेंटर पर कुछ युवक व्यायाम करने पहुंचे तो दुकानों से आग की लपटें उठती देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। आनन-फानन दुकान स्वामी को इसकी सूचना दी गई। दुकान स्वामी, पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए।

आग की लपटें उठती देखकर पुलिस ने हाथरस से एक और दमकल की गाड़ी को मौके पर बुला लिया। दमकल कर्मियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी, तब तक दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी सुंदरम का कहना है कि दुकान में आग से एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। करीब 90 लाख रुपये कीमत का माल तो तीन दिन पूर्व ही आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed