फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One accused of kidnapping, shot dead, arrested and sent to jail

हाथरस: अपहरण, गोली मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 09 Sep 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: One accused of kidnapping, shot dead, arrested and sent to jail
हाथरस: अपहरण एवं हत्या करने के प्रयास का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने एक किशोर का अपहरण कर उसकी गोली मारकर हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि सात अगस्त को गांव थरौरा निवासी दिव्यांग किशोर अक्षय पुत्र तेजवीर को उसका चचेरा भाई शशांक पुत्र सुधीर कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ बाइक पर ले गया था।
इसके बाद उसी शाम को उसने थाना जलेसर के पास रेजुआ रजवाहे पर उसकी हत्या करने के लिए उसको गोली मार दी। गोली लगते ही अक्षय जमीन पर गिर पड़ा। पास ही खेत पर काम कर रहे मजदूर गोली चलने की आवाज सुनकर उस ओर दौड़ पड़े। इनको देखकर शशांक वहां से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से परिवार वाले उसको इलाज के लिए आगरा ले गए।
विज्ञापन

अक्षय की मां श्रद्धा देवी पत्नी तेजवीर सिंह ने 10 अगस्त को कोतवाली सहपऊ में शशांक, उसके मामा नागेंद्र, शशांक की मां मनीषा के खिलाफ उसके पुत्र का अपहरण करने और उसकी हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्यप्रकाश का कहना है इस मुकदमे के एक आरोपी शशांक ने कुछ दिन पहले ही न्यायालय में समर्पण कर दिया। अब एक और आरोपी नागेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed