फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One accused arrested in the murder of a missing youth, sent to jail

हाथरस : लापता युवक की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 04 Jul 2021 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: One accused arrested in the murder of a missing youth, sent to jail
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शेर खां के रहने वाले एक युवक की हत्या के मामले में मुरसान पुलिस ने एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि सूरज तिवारी पुत्र सत्यवीर तिवारी निवासी शेर खां मुरसान ने शुक्रवार को थाना मुरसान में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि उसका भाई पंकज 20 जून को हाथरस गया था। वह वापस नहीं आया। उसकी गुमशुदगी 22 जून को मुरसान कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। सूरज ने आरोप लगाया है कि उसे शुक्रवार को पता चला कि वीरेंद्र पुत्र तालेवर निवासी नारई थाना सिकंदराराऊ व हेमंत उर्फ हेमू, ओम कुमार उर्फ नेता शर्मा, लोकेश शर्मा पुत्रगण देशवीर शर्मा व एक अन्य व्यक्ति ने उसके भाई की हत्या कर दी है और उसके शव को कहीं छिपा दिया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार की शाम को मृतक के परिजनों के साथ कई लोगों ने मुरसान थाने पर आकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को एक आरोपी हेमंत उर्फ हेमू पुत्र देशवीर शर्मा निवासी शेर खां मुरसान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पंकज तिवारी का कंकाल हसायन के गांव जारऊ के निकट से बरामद कर लिया। कंकाल की बरामदगी के बाद परिजनों ने कपड़े आदि से शव की शिनाख्त की। उसे मुरसान पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बताया जाता है कि अभी चिकित्सकों द्वारा कंकाल को लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed