फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On the third Monday of Sawan, the bomb-bombs resonated in the pagodas.

हाथरस : सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले

Mon, 09 Aug 2021 10:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: On the third Monday of Sawan, the bomb-bombs resonated in the pagodas.
हाथरस : सावन के तीसरे सोमवार को चौबे वाले महादेव मंदिर पर जल व दूध से अभिषेक करते भक्त। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को बृज की देहरी पर शिव भक्ति की धूम रही। शिवालयों में भोर की पहली किरण के साथ शुरू हुआ पूजा-अर्चना का सिलसिला रात तक चलता रहा। दोपहर तक भक्तों ने दूध और जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिरों में काफी भीड़ उमड़ी। आस्था के आगे भक्त कोरोना के नियमों को भी भूल गए।
सावन के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ जल और दूध से अभिषेक किया गया। बेलपत्र, धतूरा, भांग, काले तिल, फल, फूल, फूलमाला आदि सामग्री से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से मंदिरों में पूजा करने वालों का तांता लगा रहा। मंदिरों में शाम को भव्य शृंगार किए गए। ज्यादातर मंदिरों में भक्त कोरोना गाइडलाइन को भी भूल गए।
विज्ञापन

इन शिवालयों में रही भक्तों की भीड़
हाथरस। सावन के पहले सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए फल, फूलमाला, बेलपत्र और अन्य पूजा सामग्री की बिक्री हुई। भक्तों ने पूजा सामग्री खरीदी। शहर के चौबे वाले महादेव, गोपेश्वर महादेव, चिंताहरण महादेव, बाबुलनाथ महादेव, भूतेश्वर महादेव, दुर्गेश्वर महादेव, भकाभेंड़ा महादेव, नमृदेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव आदि शिवालयों में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देर शाम भी काफी लोगों ने दर्शन किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed