{"_id":"61a127e56bcb904cc741d180","slug":"hathras-on-the-second-day-also-people-faced-power-crisis-sikandhra-rahu-news-ali279132828","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दूसरे दिन भी लोगों ने झेला बिजली का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दूसरे दिन भी लोगों ने झेला बिजली का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कासगंज रोड स्थित 33 केवीए बिजलीघर में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर बृहस्पतिवार की सुबह फुंकने से शुक्रवार को भी नगर व क्षेत्र में बिजली संकट बरकरार रहा। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
बता दें कि नगर व क्षेत्र को बिजलीघर में लगे पांच एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर से बिजली की आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवर की सुबह एकाएक एक ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इससे आधे शहर की बिजली बंद हो गई। पूरे दिन बिजली न आने से लोगों को पानी का भी संकट झेलना पड़ा। इन्वर्टर भी ठप हो गए। रात में 12 बजे एक हिस्से की बिजली काटकर दूसरे हिस्से को दी गई।
रात में ही लोगों ने उठकर पानी भरा और महिलाओं ने घरेलू काम निपटाए। शुक्रवार की सुबह दोबारा नगर के आधे हिस्से की बिजली काट दी गई। विभाग द्वारा शीघ्र उपकरण की व्यवस्था न कराने से लोगों की दिनचर्या अव्यवस्थित हो गई है। इधर, इस संबंध में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) व अवर अभियंता (जेई) से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ थे। संवाद